भवाली। नगर के भजापा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती के नेतृत्व में नगर पॉलिका ईओ संजय कुमार को ज्ञापन सौपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुगई स्टेट में गड्डो में पानी भरने, नाली कवर करने, रामगढ़ रोड़ से लल्ली मंदिर जोड़ने वाला पुल की खस्ता हालत बनी है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कहा कि नगर के शौचालय दयनीय स्थिति में है, तीन शौचालय तोड़ दिए हैं। जिससे महिलाओ पर्यटकों को परेशानी हो रही है। अस्थाई शौचालय गलत जगह बनाये गए हैं। उनका उपयोग नही हो रहा है। सीसी मार्गो का निर्माण होना जरूरी है। जूनियर स्कूल के पास रेलिंग पक्का मार्ग बनाया जाना जरूरी हो गया है। श्यामखेत नानतिन महाराज मार्ग खस्ता हालत में है जल्द टाइल लगाई जाए जिससे लोग गड्डो की मार से बच सके। ढुंगाडी में सीसी मार्ग व स्ट्रीट लाइट नही होने से लोग परेशान हैं। कहा कि खेल मैदान में उच्य न्यायालय ने खेल के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए मना किया था, कार्यकर्ताओं ने मैदान को खेल के लिए बनाने के बात कही। वाल्मीकि समाज के लोगो के जीर्ण सिर्ण मकानों को ठीक कर मालिकाना हक देने को कहा गया। रेहड़ रोड में रेलिंग लगाकर दुर्घटनाओं को कम करने को कहा गया। रेहड़ रोड़ में शिप्रा नदी में हो रहे खनन पर जल्द रोक लगाने को की बात कही, जीबी पंत इंटर कालेज मार्ग को दुरुस्त कररेलिंग लगाने की बात कही गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, कमल चिलवाल, नरेश पाण्डे, उमा पढालनी, जुगल मठपाल, मुकेश गुरुरानी, पवन भाकुनी रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

