भवाली के रेहड़ में विमला तिवारी,दिनेश तिवारी व बिशन तिवारी के घर मे हो रहे भागवत कथा में महिलाओं ने रेहड़ से लेकर भवाली देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। व्यास कृष्णानंद शास्त्री ने सभी भक्तो शुभकामनाएं दी। भवाली देवी मंदिर में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर माहौल भक्तिमय कर दिया ईस दौरान दिनेश तिवारी, बिशन तिवारी के परिवार के अलावा ललित पाण्डे,जीवन पांडेय ,प्रशांत जोशी व रेहड़ के समस्त नागरिको ने सहयोग किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें