ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक माल गांव स्थित भूमिया मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन सार्वजनिक रूप से किया गया किदवंती है कि गंगा दशहरे से पूर्व भूमिया देवता को नई उत्पादित फसल का भोग लगाया जाता है तथा अगले साल अच्छे फसल तथा सुख समृद्धि और उन्नति की मन्नत मांगी जाती है यह पूजा सभी क्षेत्र वासियों के द्वारा सार्वजनिक रूप से की जाती है यहां पर पुए हलवा और आलू का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया पूजा का कार्यक्रम कुंवर सिंह बिष्ट द्वारा संचालित किया गया तथा महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, रेखा कुल्याल, किरण बेलवाल बृजेंद्र सिंह, मोहन सिंह पडियार, मनोज सिंह कुल्याल, राजेंद्र सिंह कुल्याल, रोहित कुल्याल, रमेश चंद्र बेलवाल, विनोद बेलवाल, मोहन सिंह बिष्ट, उमेश सिंह पडियार, हरीश सिंह , प्रेम सिंह कुल्याल समेत ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे भारी बारिश से लोगों को अत्यंत दिक्कत भी हुई ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से इस पवित्र स्थल पर टीन शेड बनाने की मांग की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें