हमले में डॉक्टर सहित 7 की मौत

ख़बर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार को आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह बाहरी मजदूरों की हत्या कर दी। इस वारदात को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सुरंग निर्माण स्थल के शिविर पर उस वक्त अंजाम दिया गया जब मजदूर और अन्य कर्मचारी काम खत्म कर देर शाम शिविर लौटे थे। बताया जाता है कि दो आतंकियों ने मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा

अधिकारियों ने कहा कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य और डॉक्टर ने बाद में दम तोड़ा। वहीं पांच घायलों का इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कश्मीर के आईजी वीके बिरदी शीर्ष अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में कहा,‘गगनगीर हमले में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कई घायल मजदूर हैं। गंभीर रूप से घायलों को एसकेआईएमएस, श्रीनगर रेफर किया जा रहा है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है। हमारे बहादुर जवान मैदान पर हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादियों को उनके कृत्य की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

दो दिन पहले भी हुई मजदूर की हत्या: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने शुक्रवार को भी एक प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार के मजदूर का गोलियों से छलनी शव मिला था

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page