भवाली। सोमवार को नगर पॉलिका ने बाबा नीम करौली कैची धाम में स्थापना दिवस 15 जून को लेकर वृहद सफाई अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ,अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। पर्यावरण मित्रों ने कैची धाम क्षेत्र अल्मोड़ा की ओर साईं मंदिर तक व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीन पिकप लगभग 5 कुंटल कुंडा एकत्र कर पालिका के एम आर एफ सेन्टर में भेजा गया। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की 15 जून से पूर्व समय समय पर कैंची धाम में नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने कैंची के सभी व्यापारियों व आने वाले सभी श्रद्धालुओ से प्लास्टिक का प्रयोग नही करने को जागरूक किया। साथ ही शिप्रा नदी में किसी भी तरह का कूड़ा नही फैकने को अपील की। कहा कूड़ा फैकने वालो पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, लिपिक इंद्र कपिल, पर्यावरण हैंड राकेश वाल्मिकी, राजा राम वाल्मिकी, दीपक वाल्मिकी, गणेश वाल्मिकी, राजेश वाल्मिकी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

