भवाली। नगर के पॉलिका बैंकट हॉल में भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वही यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में श्री राजीव गांधी के जीवन को देश की प्रगति और युवा सशक्तिकरण के लिए समर्पित किये जाने पर विचार रखे जाएंगे। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया जाएगा। उन्होंने लोगो से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें