मुक्तेश्वर के यशवंत का था जंगल में शव

ख़बर शेयर करें

टांडा जंगल में मिली लाश मुक्तेश्वर के यशवंत क

25 अगस्त को टांडा जंगल में सड़ी गली हालत में मिली युवक की लाश मुक्तेश्वर के यशवंत की थी। लाश की पहचान करने के बाद भाई ने यशवंत के तीन साथियों पर हत्याकर शव टांडा जंगल में फेंकने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::पति ने पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी की

बीते शुक्रवार सुबह पंतनगर थाना पुलिस को टांडा जंगल में एक लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए. लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को ग्राम सतबूंगा मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी कमल सिंह

गौड़ पंतनगर थाने पहुंचे और मृतक की पहचान भाई यशवंत गौड़ पुत्र हरक सिंह के रूप में की। कमल ने बताया कि उसका भाई मुक्तेश्वर में मैकेनिक था। 17 अगस्त को यशवंत अपने दोस्त ग्राम लेडीबूंगा मुक्तेश्वर के गौरव बिष्ट व संजू बिष्ट पुत्र हेमंत सिंह बिष्ट और गांव के मुदित हर्ष गौड़ पुत्र हरीश गौड़ के साथ कार का काम कराने हल्द्वानी गया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि युवक की हत्या कर शव टांडा जंगल में फेंकने की पुष्टि हो गई है। भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page