जीवी पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

ख़बर शेयर करें

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में निष्प्रयोज्य वस्तुओं से उत्पादित वस्तुओं की एक प्रदर्शनी भी लगायी गई। नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण दिवस की शपथ दिलायी। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली की छात्राओं ने भी पारंपरिक भोजन और सांस्कृतिक कला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश चन्द्र लोहनी और भास्कर जोशी ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा बर्गली ने पर्यावरण दिवस के महत्व को समझाते हुए आने वाले समय में प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने छात्र- छात्राओं के साथ संवाद किया तथा पर्यावरण दिवस के महत्व पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में नगर पालिका भवाली के अध्यक्ष श्री पंकज आर्या ने भी छात्र छात्राओं की विशिष्ट कारीगरी को सराहा। इस अवसर पर अरुण कुमार जोशी, कौशल किशोर, भगत सिंह नेगी, दीप चंद्र शयलाकोटी, शिवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह यादव, देवेश चंद्र पनेरू, ललित लोहनी, प्रहलाद लाल, अमित ख़र्कवाल , मीनाक्षी जोशी, भास्कर जोशी , चाँदनी आर्या, रश्मि फ़र्तयाल अध्यापक उपस्थित रहे। बाद में एनसीसी की पर्यावरण दिवस कार्यशाला भी चलायी गई जिसमें 79 उत्तराखंड वाहिनी नैनीताल के कमान अधिकारी राजेश कौशिक के दिशा निर्देशन में एनसीएसी कैडेटों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें लगभग 70 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या व प्रवक्ता शिवेंद्र सिंह नेगी ने अपने पर्यावरण पर व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा कैडेटों से जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर अर्पित, गगनदीप सिंह, सूरज कुमार, साहिबा अंसारी, चेतना जोशी, प्रियांशी सलोनी, अनामिका, राखी, कीर्ति आदि कैडेट उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page