भवाली। अहमदाबाद से 242 यात्रियों को लेकर उड़े एयर इंडिया विमान हादसे में सवार यात्रियों के लिए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने दुख जताया है। उन्होने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखदहै। 50 घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार एजेंसियों को इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने की पूरी कवायद करते हुए आधुनिकतम उड्डयन प्रणाली को अपनाना चाहिए। इस दुखद दुर्घटना की न्यायिक जाँच की माँग करते हुए उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से जाँच समिति गठित की जानी चाहिये।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें