महिला ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

ख़बर शेयर करें

गोचर अस्पताल में सामान्य चिकित्सक और स्टाफ नर्सो ने मिलकर एक गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया है। अस्पताल के मुताबिक यह पहला मौका है जब यहां जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

बीते ढाई दशकों में इस अस्पताल में एक स्त्रत्त्ी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अस्पताल में सामान्य चिकित्सक के साथ ही स्टाफ नर्स ही गर्भवतियों का प्रसव कराती हैं। बीते रोज दूरस्थ गांव राया बांसबगड़ निवासी मोहनी देवी(27) को प्रसव वेदना होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में तैनात डॉ. अनुज शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर ममता कंडारी और वॉर्ड आया गुड्डी देवी ने मिलकर महिला का प्रसव कराया। डॉ. शर्मा ने बताया कि महिला ने दो लड़कियों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page