भवाली में खाई में गिरी महिला गंभीर रूप से हुई घायल, हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

भवाली। अल्मोड़ा भवाली हाइवे में देर शाम एक महिला खाई में गिर गई। लोगो व कोतवाली पुलिस की मदद से महिला को सीएचसी पहुँचाया गया। महिलाव के सर में गंभीर रूप से चोट लग गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां मुख्य चौराहे से 5 सौ मीटर दूर हल्द्वानी से चोखाटिया जा रही महिला कार से नीचे उतरी जिसके बाद वो खाई में जा गिरी। महिला खिल्पा देवी 42 अपने पति राजेन्द्र सिंह के साथ कार संख्या uk20ta3519 से देर शाम हल्द्वानी से छीतार चौखुटिया अपने घर जा रही थी। रास्ते में भवाली चौराहे से आगे जाकर गाड़ी रोकी जिसके बाद महिला खाई में जा गिरी। आनन फानन में पति राजेन्द्र सिंह ने 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस के गोपाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, राम सिंह राणा, दिनेश चंद्र व ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया मौके पर पहुँचे। लोगो की मदद से महिला को सीएचसी पहुँचाया गया। डॉ सुनील कुमार ने बताया कि महिला के सर में काफी चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page