नेताओं के निकाय चुनाव की मेहनत में पानी फेर सकता है मौसम

ख़बर शेयर करें

नेताजी की दो माह की मेहनत पर मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान गिरने के बाद कड़ाके की ठंड होने का पूर्वानुमान है। हालांकि बुधवार को मौसम साफ रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी कुमाऊं के सभी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, यूएस नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा में रात से मौसम बदलने की बात विज्ञानियों ने कही है। यहां अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.5 से तीन डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ऐरीज) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। बुधवार को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page