फिर नदी किनारे दो दोस्तों के एक साथ शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। यहां भीमताल निवासी दो दोस्तों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को दोनों के शव चाफी के समीप कलसा नदी में मिले हैं। दोनों शुक्रवार दोपहर बाद से लापता थे। दोनों नदी तक कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल और स्कूटी गायब हैं।
शनिवार सुबह भीमताल ब्लॉक के चाफी गांव की कलसा नदी में स्थानीय लोगों को दो शव दिखे, पुलिस के मुताबिक शवों की शिनाख्त भीमताल के सौनगांव वार्ड एक निवासी अभिषेक बृजवासी 16 पुत्र राजेंद्र बृजवासी और करन सिंह बिष्ट 21 पुत्र जीवन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। दोनों साथ रहते थे। शुक्रवार को दोनों स्कूटी से घूमने निकले थे। देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलाश करने पर दोनों का पता नहीं चला। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। शनिवार सुबह नदी में दोनों के शव पड़े मिले। लेकिन दोनों के मोबाइल और स्कूटी गायब है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

