भवाली। आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के अग्रदूत भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक मंच सभागार में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि आज हम जिस टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है वह राजीव गांधी की ही देन है। वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन भारत को इस मुकाम पर पहुंचाने में सदैव हम उनके ऋणी रहेंगे।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या, पूर्व राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट, पुष्पेश पांडे, किशन अधिकारी, इदरीश खान, अफसर अली, हरेंद्र आर्य, शांति तिवारी , धनी दुम्का , सद्दा मियां, पंकज, भुनन लाल साह रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें