-पार्किंग बनने से भक्तों को नही होगी परेशानी
भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में पार्किंग की सुविधा मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगो की सहमति के बाद 45 नाली भूमि चिन्हित कर पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि 45 नाली जमीन विभिन्न कार्यो के लिए सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों की सहमति से पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर कब्जा दे दिया गया है।
ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि प्रशासन व स्थानीय लोगो के बीच सही सामंजस्य होने कारण शांतिपूर्ण तरह से कब्जा पर्यटन विभाग को दिया गया। जिसमें पर्यटन विकास के लिए पार्किंग व अन्य कार्यो को किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार जल्द कार्य पूरे किए जाएंगे।
इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा, मुख्य पर्यटन अधिकारी ब्रजेंद्र पाण्डे, कानूनगो नरेश असवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल उमेश मलिक, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, भुवन तिवाड़ी, गिरीश तिवारी, नरेश तिवारी, दीपक तिवारी, दिनेश तिवारी, आशा तिवारी, राजू तिवारी, विनोद तिवारी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

