फिर खाई में गिरी कार दो की मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में आज मंगलवार को फिर बड़ा हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आवारा घुम रहे पशुओं से श्रद्धालुओं को परेशानी

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी में नए प्रतीक्षा रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

सूचना पर नाचनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि हादसा उसी जगह हुआ है, जहां बीते सप्ताह एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page