भवाली जसुली देवी धर्मशाला का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

म्यूजियम में कुमाउँनी यत्र परिधान से रूबरू होंगे पर्यटक

भवाली। बाजार में बन रहे जसुली देवी सोकयाणी म्यूजियम का पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने निरीक्षण किया। ठेकेदारों से निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की। बाजार में 150 वर्ष पुरानी जसुली देवी सोकयाणी धर्मशाला सोकयाणी म्यूजियम के रूप में विकसित होकर जानी जाएगी। को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाएगी। धर्मशाला को म्यूजियम के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को 44 लाख की राशि स्वीकृत हुवे थे। इसके बाद पर्यटन विभाग ने 150 वर्ष पुरानी धर्मशाला को नए रंग में ढालने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि जसुली देवी सोकयाडी म्यूजियम सैलानियों को आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डोब ल्वेशाल में प्रधान प्रत्याशी पुष्पा देवी ने दिखाई ताकत, भारी समर्थन दे रहे ग्रामीण


नगर क्षेत्र में जसुली देवी की ओर से बनाई गई धर्मशाला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को 65 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। जिसमे 44 लाख रुपये स्वीकृत हुवे थे। म्यूजियम कुमाउँनी शैली में तैयार हो रहा है। पर्यटकों को यहां कुमाउँनी परिधान, कुमाउँनी यंत्रो से रूबरू होने का मौका मिलेगा। बाजार में होने से व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। म्यूजियम के निर्माण के साथ चार दुकानों को पहाड़ी लुक दिया जाएगा। साथ ही एक शौचालय का निर्माण किया जा रह है। उन्होंने कुमाऊ कमिश्नर, व जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  एनडीआरएफ ने भवाली सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों को सिखाये आपदा से बचाव के तरीके


इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रकाश पाण्डे, हरीश जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page