भवाली। भीमताल रोड़ स्थित मेहरागांव बाघ ने दुधारू गाय को निवाला बनाकर मार डाला। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगो ने वन विभाग को बाघ की दशहत की सूचना दी। मेहरागांव निवासी महेश पाठक की दुधारू गाय बुधवार सुबह बाघ ने मार गिराई। परिवार ने देखा तो सब लोग सक्ते में आ गए। पड़ोसियों को बाघ के गाय मारने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग को बताया गया। परिवार के मुताबिक रोजाना की तरह गाय सुबह पांच बजे घर के बाहर खोली गई। घर के खेत मे ही घात लगाए बाघ ने गाय को मार गिराया। जिस तरह गाय को मारा है, उससे लगता है कि एक साथ दो से चार बाघ ने हमला किया है। क्षेत्र में डर का माहौल बन रहा है। लोग बच्चों को घर के बाहर खेलने से भी मना करने लगे हैं। परिवार को कुछ भनक तक नही लगी। आस पास के ग्रामीणों ने वन विभाग अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है। वह क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि लोगो को जागरूक रहने के लिए कहा जा रहा है। परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही गस्त लगाई जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

