फौजी ने खुद को अपनी ही रिवाल्वर से मारी गोली

ख़बर शेयर करें

रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन्स क्षेत्र के सोलानीपुरम में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और पंचायत नामा की कार्रवाई की गई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना शाम करीब 6:30 बजे की है उस वक्त मृतक सैनिक की पत्नी घर पर मौजूद थीं, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।मृतक की पहचान शिव कुमार त्यागी पुत्र सोमदत्त (58 वर्ष) के रूप में हुई, जो मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। पुलिस के अनुसार, शिव कुमार त्यागी ने खुद को बाथरूम में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उनका शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा मिला।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अघरिया गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Ad

You cannot copy content of this page