दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ख़बर शेयर करें

बुंगाछीना में बुधवार देर रात शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

पुलिस के मुताबिक, धारानौला अल्मोड़ा निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल करीब नौ महीनों से पिथौरागढ़ से करीब 30 किमी दूर बुंगाछीना में शराब की एक दुकान पर सेल्समैन था। बुधवार रात उसकी किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। रात 10 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर नीरज को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थल थाने के एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page