थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल डिब्बों में बन्द होगी किश्मत, मतदाताओं ने बना लिया मन

ख़बर शेयर करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार की शाम 5 बजे बाद प्रचार का शोर पूरी तरह से थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले पंचायत के प्रत्याशियों ने रैलियां निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। रविवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से चुनाव प्रचार कर सकेंगे। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि शनिवार की शाम को 5 बजे बाद चुनाव प्रचार व रैलियां बंद हो गई हैं। चुनाव आयोग के नियम के तहत प्रत्याशी रविवार को सिर्फ डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे।

एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page