नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी, सैलानियों ने जमकर किये मजे

ख़बर शेयर करें

नैनीताल तथा मुक्तेश्वर में साल की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि क्षणिक हुए हिमपात के बाद धूप खिल आई, लेकिन ऊंचाई वाले हिस्सों में आधे इंच तक बर्फ गिरी। जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। सरोवरनगरी में मौसम के मिजाज में एकाएक हुए बदलाव के बाद ठंड में इजाफा हो गया है।

मौसम के लिए विशेष पहचान रखने वाले नैनीताल में काफी दिनों से बारिश व बर्फबारी का इंतजार था। गुरुवार को रात एकाएक मौसम बदला और आसपास के हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई। कुछ ही देर हुए हिमपात से हिमालय दर्शन क्षेत्र की पहाड़ियां सफेद चादर ओढ़े नजर आईं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे इंच तक बर्फ गिरी। इसके बाद मौसम सामान्य हुआ तो बर्फ टिक नहीं सकी। सूचना के बाद पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोपहर में एक बार फिर बूंदाबादी शुरू हो गई। हालांकि इसके बाद मौसम सामान्य रहा। इधर, मुक्तेश्वर, गागर व रामगढ़ आदि ठंडे इलाकों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमकण तथा बर्फ की फाहें गिरीं। इस बीच बूंदाबांदी के बाद हिमकणों की बरसात हो गई। जिसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव के बाद ठिठुरन में इजाफा हो गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page