पहाड़ आज भीषण पलायन की मार झेल रहा है, जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ गहना ग्राम सभा के दुरुस्त क्षेत्र सनैड़ा में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट के आह्वान पर तथा रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सीमा आर्य के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। इसके बाद यशोदा महिला संगठन की महिलाओं ने जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट का भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिष्ट ने प्रदेश की मौजूदा स्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि
पहाड़ आज भीषण पलायन की मार झेल रहा है। बेरोजगारी महामारी की तरह फैल चुकी है।
उत्तराखंड में महिला हिंसा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, और 9 पहाड़ी राज्यों में राज्य अग्रिम पंक्ति में पहुँच गया है, जो बेहद चिंताजनक है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। रोजगार मांग रहे युवाओं पर देहरादून की सड़कों पर लाठियां भांजी जा रही हैं।
उपनल कर्मचारी कड़ाके की ठंड में अपनी जायज़ माँगों को लेकर सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही, उल्टा उन पर कठोर धाराएँ लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता और पहाड़ का व्यक्ति स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। महिलाओं का आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष बिष्ट ने 2027 के लिए अभी से क्षेत्र में मजबूती से जुटने की अपील की।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सीमा आर्य ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने किया। सभा में शांति तिवारी, अंजली, जया कपिल, पूजा देवी, मुन्नी देवी, प्राची आर्या, प्रियांशी आर्या, आशा देवी, मछली देवी, ललित, लक्ष्मी, सरोजनी देवी, गोविंदी, संगीता आर्य, भावना, प्रियंका, रोशनी आर्य, संतोष, बबीता, जीवंती देवी सहित सैकड़ों महिलाएँ रहीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page