भवाली। नगर पॉलिका की पूर्व में वर्षो से रुकी हुई जमानत धन राशि एक माह के अंदर वापस लौटने पर नगर पॉलिका के ठेकेदारों ने पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार का आभार जताया है। ठेकेदार ब्रजमोहन जोशी, सोभन सिंह रौतेला, अमित पाण्डे, रमेश पाण्डे, दीपेश कपिल, हेमा गुरुरानी, आशीष गुरुरानी, नवीन सिंह क्वीरा, आजम खान, यशपाल मेहरा ने कहा कि लगभग छः वर्षो से पॉलिका में जमा जमानत राशि नही मिल पा रही थी। पालिकाध्यक्ष को समस्या बताई गई थी जिस पर पालिकाध्यक्ष ने एक माह के अंदर ठेकेदारों की जमानत राशि दिए जाने के निर्देश अधीशासी अधिकारी को दिए है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें