स्वागत::नौ महीने 14 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स लौट आईं

ख़बर शेयर करें

नौ महीने और 14 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार तड़के सुरक्षित लौट आईं। उनके साथ बुच विल्मोर और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी लौटे। भारत समेत दुनियाभर ने उनकी सकुशल वापसी का स्वागत किया।

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौटा स्पेसएक्स का ड्रैगन यान ‘फ्रीडम’ भारतीय समयानुसार तड़के 327 बजे फ्लोरिडा के पास समुद्री क्षेत्र में उतरा। करीब एक घंटे के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को यान से बाहर निकाला गया। यान से बाहर आते ही उन्होंने अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डोब ल्वेशाल में प्रधान प्रत्याशी कमला आर्या को मिल रहा समर्थन

परिजनों से मिलने के लिए अभी इंतजार सुनीता विलियम्स को अपने प्रियजनों से मिलने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने संबंधी जांच के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

चहलकदमी का रिकॉर्ड सुनीता ने नौ बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। इसमें उन्हें 62 घंटे का समय लगा। उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा चहलकदमी करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड बनाया। विल्मोर और विलियम्स ने कहा, उन्हें अंतरिक्ष में अधिक समय बिताने में आपत्ति नहीं थी। हालांकि, परिवारों के लिए यह कठिन समय था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली डी वीटो स्कूल मेंएनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से निपटने के तरीके

जून, 2024 में गए थे सुनीता और विल्मोर पांच जून, 2024 को आठ दिनों के लिए बोइंग और नासा के संयुक्त क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण वहीं फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेहरागांव ग्राम प्रधान प्रत्याशी गोकुल चन्द्र को अनाज की बाली

4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा विलियम्स और विल्मोर ने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की। दोनों अंतरिक्ष यात्री नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ वापस लौटे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में बताया कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ‘फ्रीडम’ की 17 घंटे की यात्रा के बाद पैराशूट की सहायता से स्प्लैशडाउन की प्रक्रिया पूरी की गई।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page