नैनीताल/भवाली। आगामी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच शीलू कुमार का नाम तेजी से चर्चा में है, जिन्हें चुनावी मैदान का डार्क हॉर्स माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भवाली के शीलू कुमार की सक्रियता और ज़मीनी पकड़ ने बड़े-बड़े दिग्गजों की रणनीति पर असर डालना शुरू कर दिया है। युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगती दिख रही है।
सूत्रों की मानें तो शीलू कुमार न केवल स्थानीय मुद्दों पर मुखर हैं, बल्कि उनकी साफ़ छवि और सरल संवाद शैली उन्हें जनता के करीब ला रही है। यही वजह है कि विरोधी दल भी अब उनकी रणनीति पर नज़र रखने को मजबूर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर मौजूदा रुझान बरकरार रहे, तो शीलू कुमार कई सीटों पर चुनावी गणित बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे सिर्फ़ समीकरण बदलेंगे या सत्ता की तस्वीर भी।
फिलहाल इतना तय है कि इस विधानसभा चुनाव में शीलू कुमार को नज़रअंदाज़ करना किसी भी दल के लिए भारी पड़ सकता है। व
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

