कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भोटिया पड़ाव स्थित शहीद स्मारक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के अद्वितीय शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनपद नैनीताल पुलिस ने कारगिल के अमर वीरों को शत-शत नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page