अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद पर फैसला देने वाले प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कैची धाम में नीब करौली बाबा के दर्शन किये

ख़बर शेयर करें

अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद पर फैसला देने वाले प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने शनिवार को कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी की दर पर पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन विनोद जोशी ने वरिष्ठ न्यायमूर्ति का स्वागत किया। बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के नाम एशिया के सबसे अधिक मुकदमे तय करने का कीर्तिमान भी दर्ज है। राजनेताओं, फिल्मी अभिनेताओं, क्रिकेटरों के साथ ही अब प्रयागराज हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल का नाम भी बाबा के भक्तों में शामिल हो गया है। शनिवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल कैंची धाम पहुंचे।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।
मंदिर पहुंचने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति खुश दिखे। करीब एक घंटे मंदिर में बिताने के बाद सुरक्षा के बीच वरिष्ठ न्यायमूर्ति गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस व प्रशासन की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्रबंध किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध- के विनोद जोशी, प्रदीप साह भय्य चौकी प्रभारी केंची कृष्णा गिरी आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page