भवाली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा भवाली मंडल के उपाध्यक्ष चंदन कपकोटी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने शिशु मंदिर भवाली में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें सभी ने 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रकाश आर्य ने कहा चंदन कपकोटी भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से भाजपा को एक बड़ी क्षति पहुँची है। इस दौरान पुष्कर जोशी, प्रकाश आर्य, पवन भाकुनी, शिवांशु जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मेहरा, प्रगति जैन, मुकेश गुरूरानी, वर्षा आर्य, लवेंद्र क्वीरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page