नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में युवा नेतृत्व को लेकर राजनीति गरमा गई है। क्षेत्र में उभरते युवा नेता शीलू कुमार अपनी सक्रियता, स्पष्ट सोच और जनसमर्पण के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। स्थानीय जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और युवा ऊर्जा को विकास की नई “धमक” के रूप में देखा जा रहा है।
शीलू कुमार ने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए यह साफ कर दिया है कि नैनीताल को अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर नए विज़न की ज़रूरत है। युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों में भी उनके नेतृत्व को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर नैनीताल विधानसभा में युवा नेतृत्व को मौका मिलता है, तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज़ हो सकती है। शीलू कुमार की पत्नी सपना कुमार भवाली नगर पॉलिका सभासद है वह भारी बहुमत से जीतकर वार्ड 3 रेहड़ की सभासद बनी। और लगातार वार्ड में विकास की गंगा बहा रही है। इसलिए उनकी कार्यशैली और ज़मीनी जुड़ाव उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है।
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि नैनीताल की जनता युवा नेतृत्व पर कितना भरोसा जताती है, लेकिन इतना तय है कि शीलू कुमार ने क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा और नई बहस को जन्म दे दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

