बेतालघाट में शीलू ने दिखाई ताकत, बुजुर्गों और माताओं का मिला आशीर्वाद, विकास का लिया संकल्प
बेतालघाट। बेतालघाट क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2027 के लिए मैदान सजाने के संकेत दे दिए। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि आने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान शीलू ने क्षेत्र के बुजुर्गों और माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों ने अनुभव और मार्गदर्शन देने की बात कही, जबकि माताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समर्थन जताया। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
अपने संबोधन में शीलू ने कहा कि बेतालघाट क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर क्षेत्र में “विकास की गंगा” बहाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास होना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने शीलू के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और 2027 के लिए एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश गया कि बेतालघाट में आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने वाली हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

