कैंची के युवक ने विवाद के चलते खाया जहर हालत गंभीर
-सीएचसी से हायर सेंटर किया रेफर
भवाली। शुक्रवार शाम एक युवक ने विषाक्त पदार्थ गटख लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में गंभीर हालत में साथी सीएचसी भवाली लेकर आए। डॉक्टर ने उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हिमांशु कनवाल निवासी हरतपा रोड कैंची ने जंगल में जाकर किसी विवाद के चलते चूहे मारने की दवा गटख ली। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में पुलिस व स्थानीय लोगो के खोजबीन के बाद युवक भवाली गाँव के जंगल मे गंभीर हालत में मिला। जिसके बाद उसे सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। डॉ रोहित ग्रोवर ने बताया कि युवक रेट कील पी लिया था। जिसमे जिंक फॉस्फाइड पाया जाता है। कहा युवक की हालत गंभीर थी। उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि किसी विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ पीने की बात सामने आ रही है। कहा अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

