भवाली। वन पंचायतों की समस्या के समाधान के लिए सरपंच अध्यक्षों ने देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि वन पंचायत का ग्राम वन ना रखकर वन पंचायत ही रखा जाए। क्षेत्रीय जिला व प्रदेश परमाश्रदानी के स्थान पर क्षेत्रीय वन पंचायत, प्रदेश वन पंचायत समिति लिखने की मांग की। कहा कि रायल्टी का भुगतान समय पर हर वर्ष पंचायतों के खातों में भेजने का प्रस्ताव बनाया जाए। साथ ही वन पंचायतों में जहां अतिक्रमण है वहा जल्द कार्रवाई हो, वन पंचायतों का सचिव वन दरोगा को ही नियुक्त किया जाए। वन पंचायत सलाहकार समिति परिषद का गठन जल्द सरपंचों से कराया जाए। उन्होंने सभी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सरपंच संगठन अध्यक्ष कमल सुनाल, प्रदेश सदस्त गणेश जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, विनोद पाण्डे, नयन पंत, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

