हेल्थ मिनिस्ट्रियल संघ के संतोष कुमार अध्यक्ष प्रशांत आर्य बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें
  • संतोष कुमार अध्यक्ष प्रशांत आर्य बने महामंत्री

भवाली। बुधवार को सेनिटोरियम क्षयरोग आश्रम में उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन कुमार भगत ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। वही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वही अध्यक्ष पद पर चुनाव किया गया। कुल 45 वोट पड़े जिसमें संतोष कुमार को अध्यक्ष पद पर 31 वोट मिले। उन्होंने जीत अपने नाम दर्ज की। इसके अलावा सर्वसहमति से प्रशांत आर्य को महामंत्री, देवेंद्र सिंह पथनी कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कमल तिवारी, संगठन मंत्री हरीश आर्य, संप्रेक्षक प्रीति कुमार को बनाया गया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ नर सिंह गुंज्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश चंद्र पंत, पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार, सभासद तुलसी देवी, डॉ शशि बाला, एसएसआइ आसिफ खान, हिमांशु जोशी, गौरी शंकर, रमेश जोशी, मनोज तिवारी, इंद्र कुमार, कमल भाकुनी, कमल उपाध्याय आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page