आरटीआई कार्यकर्ता पवन जाटव ने आरटीआई में पालिका में कार्यरत सहायक सफाई हवलदार की नियुक्ति को लेकर मांगी सूचना, लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। आरटीआई कार्यकर्ता पवन जाटव ने आरटीआई में पालिका में कार्यरत सहायक सफाई हवलदार की नियुक्ति को लेकर मांगी सूचना के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति नियम अनुसार नहीं हुई है इसकी शिकायत शहरी विकास सचिव उत्तराखण्ड और जिलाधिकारी तथा पालिका ईओ को पत्र भेजकर की है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

आरटीआई कार्यकर्ता पवन जाटव ने नगर पालिका में सहायक सफाई हवलदार की नियुक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति नियम अनुसार नहीं हुई है।क्योंकि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया क्योंकि उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी दूसरी माता का जिक्र नहीं किया है और नियुक्ति पत्र में स्पष्ट लिखा है कि अगर वह कोई साक्ष्य छुपाते हैं तो उनकी नियुक्ति को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि यशपाल टांक की मृत्यु के बाद उनके पुत्र विकास टांक की नियुक्ति मृत आश्रित में 13 अक्टूबर 2020 को सहायक सफाई हवलदार के पद पर हुई और बताया कि उनकी नियुक्ति के दौरान उनके बड़े भाई राजू टांक उस समय पालिका सभासद थे। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्रों में आरटीआई से मिली सूचनाओं को भी संलग्न किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page