भवाली। नगर के सिरोड़ी ग्रामसभा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एनडीआरएफ व वन विभाग ने महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौंधा रोपण किया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने महिलाओं के साथ पारम्परिक परिधान में टीका लगाकर सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। यहां बांज, पांगर, अखरोट, देवदार के 10 से अधिक पौंधे लगाए। वन दरोगा सूरज सिंह ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौंधे लगाने के लिए कहा। साथ ही सभी ने पर्यवारण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्या, एनडीआरएफ कमांडर चन्द्र सिंह खानी, वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट, कंचन साह, ललित आर्य, गीता ढेला, मशु, आशा, कमला, प्रेमा, गोविंदी बहादुर, गिरधारी सिंह आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

