भवाली। उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली रोडवेज कार्यशाला में सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को विदाई दी गई। बाबू के पद पर सरोज बिष्ट ने 33 साल व फोर मेन निर्मल प्रसाद ने 34 साल सेवा दी।
रोडवेज कर्मचारियों ने उनके विदाई समारोह के दौरान उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए दोनों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक मोहन राम ने दोनो के उज्जवल भविष्य की कामना कर सभी कर्मचारियों से इसी तरह विभाग हित में कार्य करने की अपील की। जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान सहायक महाप्रबंधक मोहन राम, रमेश चन्द्र, हंसा जोशी, उमेश कांडपाल, रमा साह, भगवती पाण्डे, हेमंती रावत, सीमा सिंह, नीमा आर्या, निर्मला देवी, टीका सिंह, दीपक कुमार, सुनील कुमार, रूप किशोर, संजय कुमार, मनीष कुमार, प्रेम चन्द्र, विद्या सागर आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

