भवाली में रोडवेज कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति होने पर दी विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड परिवहन निगम फरसौली रोडवेज कार्यशाला में सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को विदाई दी गई। चालक हरीश जीना व लिपिक राजेंद्र प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर रोडवेज कर्मचारियों ने विदाई दी।
वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि चालक हरीश जीना का भवाली डिपो में 34 वर्ष का कार्यकाल रहा, इस दौरान विभिन्न मार्गों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। इसी के साथ कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर कर्मचारी समस्याओं का भी समाधान कराया। वही लिपिक राजेंद्र प्रसाद की नियुक्ति
भवाली डिपो में परिचालक के पद पर हुई थी। उसके पश्चात उनका प्रमोशन लिपिक के पद पर हुआ।उनका 32 वर्ष का कार्यकाल रहा। उन्होंने विभिन्न पटलो पर कार्य कर परिवहन निगम की जिम्मेदारी का निर्वाहन करा।
रोडवेज कर्मचारियों ने उनके विदाई समारोह के दौरान उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए दोनों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक मनोज दुर्गापाल ने कहा कि कर्मचारियों के शेष धनराशि का भुगतान जल्द ही विभाग से कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों से इसी तरह विभाग हित में कार्य करने की अपील की। जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान सहायक महाप्रबंधक मनोज दुर्गापाल, मंडल अध्यक्ष एल डी पालीवाल, रमेश रौतेला, जीवन चंद्र, टीका सिंह मेहरा, संजय संतोष, हंसा जोशी, दिनेश दुमका, रूप किशोर सागर, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र, संजय प्रसाद, बी के राय, कमल कुमार, सुनील कुमार, धनी देवी,
प्रेमचंद्र, आदि कर्मी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page