भवाली। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की खबर के बाद संबंधित विभाग को गड्ढे भरने की याद आ गयी। । घोड़ाखाल तिराहे पर गड्ढे भरने के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगो ने नाम नही छापने की बात कहकर बताया कि मंत्रियों के आते ही गड्ढे भरे जाते हैं। जनता हमेशा गड्ढे होने से परेशान रहती है। उस समय लाख कहने के बाद भी नही भरे जाते। स्कूली बच्चों यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ता है। कहा हर रोज ऐसे ही मंत्री आते जाते रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

