राम जन्म का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा में बुधवार को कथावाचक बाल व्यास कपिल देव ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा का रसपान कराया। प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। माहौल भक्तिमय रहा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया। वही देर शाम आरती में भक्तो ने भगवान की आरती की। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा अर्चना की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page