बेतालघाट में बरसाती नाले में बहा बाइक सवार, 5 घण्टो बाद मिला शव

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक डोलकोट के बरसाती गधेरे में बुधवार की रात बाइक से साथ बहने से वन विभाग के कमर्चारी देवेंद्र सिंह निवासी गैरखाली उम्र 37 वर्ष बह गया । जिसे एस डी आर एफ तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार 5 घण्टो की कड़ी मस्कत के बाद कलमठ से निकाला गया।
जिसमें एस डी आर एफ टीम एस आई राजेंद्र सिंह रावत के नेत्तृत्व में रेस्क्यू कांटा डाल कर सर्च किया गया तथा जे सी बी मशीन द्वारा नाले का पानी डायवर्ड कराया गया, व्यक्ति कलमट के अंदर फंस गया था, लगभग 5 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति का शव सड़क मार्ग तक लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
वही इस दौरान पट्टी पटवारी मौ शकील ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page