गोली लगने से घायल दूल्हे के घर प्रतिभोज में पसरा सन्नाटा

ख़बर शेयर करें

मुक्तेश्वर। सुनकोट में हुई फायरिंग की जांच में पुलिस तेजी से सुराग सुराग जुटाने में लग गई है। वही गोली लगने से घायल हुए दूल्हे के घर देवीधुरा में मंगलवार को प्रीतिभोज के मौके पर सन्नाटा पसरा रहा। एक दिन पहले ही घर में लगे टैंट उतर गए और बड़ी मात्रा में भोजन की बर्बादी हुई। अब हालात सामान्य होने के बाद ही शादी की रस्म पूरी होने की संभावना है। सोमवार को देवीधुरा से भीमताल के सुनकोट गांव आई विजय लमगड़िया की बारात में अचानक जयमाला के समय फायरिंग हो गई थी। जिससे दूल्हे की पीठ पर ये गोली लग गई थी। बारातियों समेत दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गोली मारने वाला अज्ञात शख्स मौके से फरार हो गया। घायल दूल्हे को सुनकोट से पाटी अस्पताल लाया गया। जल्द दूल्हे को एसटीएच रेफर कर किया गया। देर शाम बाराती बगैर दुल्हन के मायूस घर लौटे। लेकिन अब दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। मंगलवार को यहां घटना के बारे में जानकारी के लिए लोगों का आना जाना रहा। लेकिन अब तक पता नही चला कि आखिर क्यों अज्ञात शख्स ने दूल्हे को ऐसे मौके पर गोली मारी। अब एसडीएम ने मुक्तेश्वर पुलिस को जांच सोप दी है। जल्द अपराधी का पता लगाया जाएगा। पुलिस सुराग ढूढने में जुट गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page