भवाली। कैंची धाम 15 जून स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर है। जिससे हर दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। वही कैंची धाम में विकास कार्यो ने भी गति पकड़ ली है। मन्दिर के पास सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से लोगो ने आक्रोश जताया है। तो वही मन्दिर समिति ने पाथवे का निर्माण जल्द करने की मांग की है। जिससे भक्तों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्लॉक प्रभारी भुवन तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी ने पूर्व में निरीक्षण कर पाथवे निर्माण कार्य जल्द करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक काम शुरू नही हुआ है। और पैदल रास्ते में विभाग ने निर्माण सामग्री डाल दी है। जिससे श्रद्धालुओ को परेशानी होने लगी है। कहा स्थापना दिवस नजदीक है। ऐसे में सामग्री सड़क पर फैलाना लोगो को परेशान करना है। जिससे सड़क में जाम भी लग रहा है। कहा कि विभगीय अधिकारियों को भी समस्या बताई गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें