कैंची धाम के पास शिप्रा नदी में मिट्टी डालने से लोगो में आक्रोश

ख़बर शेयर करें

-मन्दिर पुल व आस पास के घरों को होगा खतरा

भवाली। कैंची धाम में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। वही पुल निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। लेकिन वही निर्माणकार्य के दौरान शिप्रा नदी में मिट्टी फैलाई जा रही है। लापरवाही से शिप्रा नदी के अस्तित्व पर खतरा मडराने लगा है। जिससे आस पास के लोगो ने आक्रोश जताया है। वरिष्ठ व्यापारी भुवन तिवारी ने कहा कि आगामी बरसात को देखते हुए आस पास के मन्दिर पुल, मकानों, रेस्टोरेंट के लिए भी खतरा बढ़ सकता है। चंद रुपया बचाने के लिए मिट्टी को नदी फैलाया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगो का कहना है कि अगर जल्द नदी से मलवा नही हटाया गया तो क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर अधिकारियो को पत्र दिया जाएगा। कहा कि आगामी दिनों में बरसात है, नदी से मिट्टी हटाई जाए। जिससे नदी पर पानी सही से आगे बढ़ सके। कहा कि प्रशासन उत्तर वाहिनी शिप्रा नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए लगातार प्रयास करता है। नदी से मिट्टी को हटाया जाए। जिससे नदी निरंतर चलती रहे। एसडीएम तुसार सैनी ने बताया कि नदी से मलवा हटाने के लिए कहा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page