भवाली में बरसात में फिर दिख सकता है ऐसा मंजर

ख़बर शेयर करें

पीड़ित परिवार डर के साए में जीने को हैं मजबूर

-पॉलिका ने 103 पत्र बनाकर जिला प्रशासन को भेजे

भवाली। नगर व आस पास 18 व 19 अक्टूबर की आपदा की दहशत लोगों के दिल में दब कर रह गई है। सातों वार्डो की जनता को आपदा की मार से जूझना पड़ा था। किसी की दीवार गिरी तो किसी का बरामदा गिर गया। हर जगह पाइपलाइन टूटने से गर्मियों में वार्डो की जनता को मुसीबत उठानी पड़ रही है। जल संस्थान ने नुकसान का आकलन कर आगे भेजा, लेकिन अब तक बजट नही आने से पाइपलाइनें अस्थाई सुचारू की गई है। वही क्षेत्र के डीवीटो स्कूल से ऊपर टमट्यूडा में आपदा से पहाड़ी खिसककर स्कूल के ऊपर जा गिरी। जिससे स्कूल में लाखों का नुकसान हुआ। आवासीय भवनों, सीसी मार्गों, स्कूलों में लाखों का नुकसान हो गया था। नगर पॉलिका ने नुकसान का सर्वे कर जिला प्रशासन व केंद्रीय मंत्री को103 प्राथना पत्र बनाकर भेजे। लेकिन आपदा के आठ माह बीतने के बाद भी जख्मों को भरा नही गया। अब 15 जून से बरसात आने के बाद लोगो मे अभी से भय बना हुआ है। श्यामखेत, टमटयूडा, रेहड़, पंत स्टेट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। अगर जल्द आपदा से क्षतिग्रस्त हुवे भवनों दीवारों, मार्गो को नही बनाया गया तो। फिर वही मंजर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को अवकाश की मांग की

सभासद पूजा भारती ने बताया कि वार्ड की जनता को आपदा से लाखों का नुकसान हुआ था। वही पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर स्कूल में गिरा था। गनीमत रही कि दोपहर को हादसा नही हुआ। दोपहर में पहाड़ी गिरती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि नुकसान का सर्वे कर आगे भेजी गई थी। लेकिन 8 माह बीतने के बाद भी कुछ नही हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की NSS टीम ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपावली उत्सव

कोट….

जनता ने नगर पालिका से मुआवजे की मांग की थी। सार्वजनिक मार्गो, आवसीय भवनों, स्कूलों, के कुल 103 प्राथना पत्र बनाकर जिला प्रशासन व केंद्रीय मंत्री को भेजे गए हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। कुछ मार्ग पॉलिका ने अपने मद से बनाए हैं। जल्द क्षतिग्रस्त मार्गो भवनों को ठीक नही किया गया तो बरसात में बड़ी दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने सरकार से पीड़ित जनता के लिए मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ के गाँवो में इस बार प्रवासियों के आंगन में भी जलेंगे दीप

संजय वर्मा, पालिकाध्यक्ष भवाली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page