कर्ज में होने और कारोबार नहीं चलने से परेशान एक व्यापारी नेता ने नगर व्यापार मंडल दफ़्तर परिसर में जहर खाकर जान दे दी। घटना रविवार रात की है। नगर व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव हरीश धामी (40) पुत्र किशन सिंह धामी निवासी विण के गांधी चौक के समीप स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में जहर खाने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने हरीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद हरीश ने दम तोड़ दिया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि व्यापारी का सुसाइड नोट मिला है। कर्ज व कारोबार नहीं चलने की बात लिखी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

