भवाली। गुरुवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी भीमताल रोड़ में होटल ढाबो में निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट की गठित टीम द्वारा विभिन्न रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिससे संचालको में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के समय 9 होटल ढाबो से 10 सिलेंडर जब्त किए। पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भीमताल रोड़ सातताल रोड़ में 9 प्रतिष्ठानो से 10 सिलेंडर जब्त किए गए। आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। कहा कई लोग व्यावसायिक सिलेंडरों के दस्तावेज नही दिखा पाए। जिन्हें हिदायत दी गई है। भविष्य में किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होता मिला तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा ३/७ के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

