रामगढ़ में पूर्व प्रधान का नाम कटा,नही खरीद पाई नामांकन पत्र

ख़बर शेयर करें
  • वोटर लिस्ट में नाम नही होने से नही दिया नामांकन पत्र
  • जनप्रतिनिधियों ने नाम काटने पर जताई नाराजगी

भवाली। बुधवार से त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र बिकने शुरू हो गए है। वही रामगढ ब्लॉक ग्रामसभा गहना की पूर्व प्रधान सीमा आर्या भी नामांकन पत्र लेने पहुँची। लेकिन वोटर लिस्ट में नाम गायब होने से पत्र नही खरीद पाई। जिससे आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। कहा कि सरकार की लापरवाही से लिस्ट से नाम गायब हुआ है। कहा वर्षो से लगातार नाम लिस्ट में दर्ज था। लेकिन अचनाक नाम गायब किया गया है। पूर्व प्रधान सीमा आर्या ने बताया कि वह 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान रही। उनके पति राकेश चन्द्र भी 2008 से 2013 तक प्रधान रहे। इस बार सिर्फ उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। कहा कि उनके परिवार रिश्तेदारों के लगभग 80 लोगो के नाम लिस्ट में नही है। जो साफ लापरवाही दर्शाती है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश आर्या ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज पर नामांकन पत्र खरीदने आई लेकिन लिस्ट से नाम ही गायब है। बताया कि पांडुलिपि में नाम है लेकिन वोटर लिस्ट से नाम गायब है। जो साफ सरकार की कमियां बताती है। कहा कि अगर गुरुवार तक नाम नही दर्ज किया गया तो ब्लॉक में तालाबंदी की जाएगी। बीडीओ समीम अहमद ने बताया कि उच्य अधिकारियों को समस्या बताई गई है। नियम के अनुसार जो आदेश होगा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मेहरागांव ग्रामसभा में प्रकाश चन्द्र पन्ना को मिल रहा भारी समर्थन

कोट….

मामला संज्ञान में आया है। अगर प्रिंटिंग में गलती हुई होगी तो नाम नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी कि जाएगी।

नवाजिश खलिक, एसडीएम नैनीताल

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page