नीब करौली महाराज ने जो कहा आज वो सच हो रहा, प्रबंधक विनोद जोशी

ख़बर शेयर करें

-नीब करौली बाबा के पोते ने भी टेका माथा

भवाली। विश्व विख्यात कैची धाम में 15 जून को आस्था का सैलाब उमड़ उठा। जिसे देखकर मंदिर समिति भी अचंभे में पड़ गई। सुबह 2 बजे रात से लगी लाइन रात 10 बजे तक चलती रही। मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी ने कहा कि जो नीब करौली महाराज ने 15 जून हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर वाक्य कहे थे वह आज सच हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाराज ने कहा था कि यहां भव्य मंदिर बनेगा और देश विदेश स्व लोग आकर दर्शन करेंगे। कहा आज लाखो की संख्या में लोग दर्शनों को आ रहे हैं। अन्य धामो की तरह नीब करौली महाराज के भी दर्शन कर रहे हैं। कहा किसी को आमंत्रण नही दिया है। लोगो मे आस्था बढ़ रही है। बाबा हर किसी पर कृपा बरसाते है।


वही नीब करौली बाबा के पोते धनंजय शर्मा ने बताया वो हर वर्ष महाराज दादा के दर्शनों को आते हैं। कहा लेकिन इस वर्ष लोग ज्यादा दर्शनो को आये हैं। मुझे खुशी है श्रद्धालु महाराज के दर्शन करने भारी संख्या में आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि एक बार नीब करौली महाराज और वो एक रिक्शा में बैठकर जा रहे थी। रास्ते मे चढ़ाई आई तो दादा नव मुझे उतार दिया। फिर सीधा रास्ता आने पर महाराज ने रिक्शे वाले को 50 रुपये देकर जाने को कहा। मेरे पूछने पर उन्होंने मुझे बताया कि उसकी बहु बीमार है उसे अस्पताल जाना था। तब उसे भेज दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page