- वार्ड 6 में 81.81 लाख की लागत से बनाई गई सड़क व दीवार
भवाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 में कहक्वीरा मुख्य मार्ग से घोड़ाखाल ऱोड तक राज्य वित्त पोषित योजना के अंतर्गत 81.81 लाख से बनाई गई इंटरलॉक टाइल्स व दीवार निर्माण कार्य का लोकार्पण सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क की मजबूती के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा।
इन दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, सभासद संजय जोशी, पूर्व प्रधान नवीन क्वीरा, जगदीश जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहता, बी.डी. जोशी, प्रियंका जोशी, पंकज जोशी, पंकज कुमार, केशव चन्द्र, रवीन्द्र क्वीरा, मनोज तिवारी, गौरव नेगी, मनोज नेगी, हरेन्द्र मेहता, कुलदीप मेहता सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

